[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला जज ने कहा- वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़:नीमकाथाना बार संघ ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

जिला जज ने कहा- वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़:नीमकाथाना बार संघ ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया

जिला जज ने कहा- वकील न्याय व्यवस्था की रीढ़:नीमकाथाना बार संघ ने दीपावली स्नेह मिलन समारोह मनाया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना बार संघ ने न्यायालय परिसर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर सीकर के जिला सेशन न्यायाधीश राजेंद्र टुटेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में एडीजे प्रथम संतोष कुमार, एडीजे द्वितीय पूनम शर्मा, एसीजेएम प्रथम विनीता यादव, एसीजेएम द्वितीय हेमंत जानू, जेएम सन्ना खान और एडीजेएम राकेश शर्मा भी अतिथि के तौर पर मौजूद थे। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट सत्यनारायण यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि एडवोकेट भानाराम वर्मा ने संचालन किया।

स्नेह मिलन समारोह में मौजूद अधिवक्ता।
स्नेह मिलन समारोह में मौजूद अधिवक्ता।

मुख्य अतिथि डीजे राजेंद्र टुटेजा का अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अपने संबोधन में डीजे टुटेजा ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि न्याय के प्रति निष्ठा और अनुशासन ही अधिवक्ता की वास्तविक पहचान है।

एडीजे संतोष कुमार ने ऐसे आयोजनों को आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने वाला बताया, जिससे न्यायिक कार्य का वातावरण सकारात्मक बनता है। वरिष्ठ अधिवक्ता शिंभूदयाल अग्रवाल ने न्याय वितरण की गुणवत्ता के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल को महत्वपूर्ण बताया। बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि संघ हमेशा अधिवक्ताओं के हित में कार्य करेगा और ऐसे आयोजन आपसी स्नेह को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22