[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नंगली सलेदीसिंह रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नंगली सलेदीसिंह रात्रि चौपाल में कलेक्टर ने सुनी समस्याएं, अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, जलापूर्ति और राजस्व से जुड़े मुद्दे उठाए, कलेक्टर ने विभागवार समाधान के निर्देश दिए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : ग्राम पंचायत नंगली सलेदीसिंह में सोमवार को रात्रि चौपाल आयोजित की गई। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अध्यक्षता करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी खेतड़ी मुकेश चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर गर्ग ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग एक टीम के रूप में कार्य करें और समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें।

चौपाल में ग्रामीणों ने कई प्रमुख मुद्दे उठाए। इनमें पशु चिकित्सा उपकेंद्र के लिए भूमि आवंटन, लेफ्टिनेंट उम्मेद सिंह राजकीय विद्यालय के खेल मैदान से 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने की मांग, ग्राम पंचायत मुख्यालय तक सड़क निर्माण, गैर आबादी क्षेत्र को आबादी क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव और एईएन कार्यालय को बबाई से खेतड़ी स्थानांतरित करने की बात शामिल रही। इसके अलावा ग्रामीणों ने घरों के ऊपर से गुजर रही पावर ग्रिड लाइन को हटाने, जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने, पानी की सप्लाई और टंकी निर्माण करवाने, मुख्य रास्तों में केबल डालने, वार्ड नंबर 1 में स्पीड ब्रेकर बनाने तथा सार्वजनिक पाइपलाइन से जल कनेक्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता रखी।

कृषि भूमि तक आवागमन मार्ग को सुव्यवस्थित करने, भारी वाहनों जैसे ट्रक और डंपर के गांव मार्ग से आवागमन पर नियंत्रण करने और विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य द्वारा की जा रही छद्म शिकायतों की शिकायत भी सामने आई। इन सभी मांगों और समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।चौपाल में उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

इस अवसर पर मौजूद रहे
उपखंड अधिकारी खेतड़ी मुकेश चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद झुंझुनूं कैलाश यादव, तहसीलदार सुनील कुमार, विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, बीसीएमओ हरीश यादव, नायब तहसीलदार प्यारेलाल, सरपंच संदीप सिंह शेखावत, मोहनलाल स्वामी (अधीक्षण अभियंता), मनोज गोड़ (एससी जल संग्रहण), राजेश मिल (जिला शिक्षा अधिकारी), संदीप शर्मा (प्रबंध निदेशक सहकारी बैंक), डॉ. राजेंद्र सिंह लांबा, महेश कुमार टीबड़ा (अधीक्षण अभियंता), हिमांशु सिंह (जिला संपर्क अधिकारी), एसीएफ हरेंद्र भाखर, कमलचंद बांगड़वा, दौलत राम वर्मा, मधुसूदन (जल जीवन मिशन), दुर्गा प्रसाद केजरीवाल, रूपेंद्र सिंह, सहायक विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, सुभाष केजरीवाल, नसरुद्दीन कुरैशी, गणपत सिंह, साहिल सेन, योगेंद्र खींची सहित विभिन्न जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad