[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एआईडीवाईओ ने पिलानी में विरोध प्रदर्शन किया:बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर सरकार से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

एआईडीवाईओ ने पिलानी में विरोध प्रदर्शन किया:बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर सरकार से कार्रवाई की मांग

एआईडीवाईओ ने पिलानी में विरोध प्रदर्शन किया:बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक पर सरकार से कार्रवाई की मांग

पिलानी : पिलानी में सोमवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन (एआईडीवाईओ) की जिला कमेटी ने त्रिवेणी प्याऊ पर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया। एआईडीवाईओ 13 अक्टूबर को अखिल भारतीय स्तर पर विरोध दिवस मना रहा है। इस दौरान महावीर शर्मा, डॉ. रविकांत और विष्णु वर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने कहा कि बेरोजगारी देश के युवाओं के सामने एक बड़ी समस्या है। केंद्र और राज्य सरकारों के विभिन्न विभागों में लाखों पद खाली पड़े हैं, जिन्हें भरा नहीं जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में उत्तराखंड सहित कई राज्यों में पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। 70 से अधिक प्रश्न पत्र लीक होने के बावजूद सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रश्न पत्रों की छपाई और वितरण की जिम्मेदारी अक्सर ऐसी निजी कंपनियों को दी जाती है, जो पहले से ही ब्लैकलिस्टेड हैं। इसी वजह से अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सरकार को परीक्षाओं की पूरी जिम्मेदारी अपने हाथों में लेनी चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से सभी खाली पदों को तुरंत भरने, ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी रोजगार की व्यवस्था करने, बेरोजगार छात्रों को बेरोजगारी भत्ता देने और सरकारी नौकरियों के लिए नए पद सृजित करने की मांग की। वक्ताओं ने यह भी बताया कि इस आंदोलन को देशव्यापी बनाने के लिए सभी छात्रों, युवाओं और अभिभावकों को इसमें शामिल किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22