[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जेसीबी से दुकानें तोड़ीं, मुकदमा दर्ज:दुकानों पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित के साथ की गई मारपीट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जेसीबी से दुकानें तोड़ीं, मुकदमा दर्ज:दुकानों पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित के साथ की गई मारपीट

जेसीबी से दुकानें तोड़ीं, मुकदमा दर्ज:दुकानों पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़ित के साथ की गई मारपीट

कांवट : कांवट कस्बे के खंडेला रोड पर शनिवार देर रात जेसीबी से दो दुकानें तोड़कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। इस मामले में थोई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित सुशील कुमार कुमावत ने राजेंद्र स्वामी, निवासी सूरतराम का बास के खिलाफ अवैध कब्जे, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

गढ़ी खानपुर जुगलपुरा निवासी सुशील कुमावत के अनुसार उनके मामा और पिताजी ने 1999 में खंडेला रोड पर 1775 वर्गगज का एक प्लॉट खरीदा था। इस पर दो दुकानें और चारदीवारी का निर्माण कराया गया था।

10-15 साथियों के साथ मिलकर जेसीबी से दुकानें तोड़ी

सुशील कुमावत ने आगे बताया कि शनिवार देर रात राजेंद्र स्वामी ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर जेसीबी से इन दोनों दुकानों को तोड़कर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पीड़ित पक्ष मौके पर पहुंचा। पीड़ित पक्ष ने जब आरोपियों को रोका, तो वे गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini