[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक और सम्मेलन:कार्यकर्ताओं से संवाद किया, केन्द्र-राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी पिलानी26 मिनट पहले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक और सम्मेलन:कार्यकर्ताओं से संवाद किया, केन्द्र-राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी पिलानी26 मिनट पहले

भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक और सम्मेलन:कार्यकर्ताओं से संवाद किया, केन्द्र-राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी पिलानी26 मिनट पहले

पिलानी : झुंझुनू के पिलानी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा आज टिफिन बैठक एवं जिला किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। बैठक में जिला प्रमुख और भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी थीं, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र गुड्डू नेहरा शामिल हुए।

इस अवसर पर मामन सिंह लीखवा, बजरंग सिंह हमीनपुर, फतेह सिंह कुल्हरियों का बास, पवन पूनिया बनगोठड़ी, हरफूल सिंह ढंढार, किशोर सिंह (मुख्य सुरक्षाधिकारी बिट्स) एवं मूर्तिकार मातुराम वर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश व्यास, लीखवा ने किया। किसानों को भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पिलानी प्रधान बिरमा देवी, सूरजगढ़ प्रधान बलवान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सेवाराम गुप्ता, भाजपा विस्तारक संजय जांगिड़, पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच अध्यक्ष जेपी सोनी, बिरला सार्वजनिक अस्पताल निदेशक मधुसूदन मालानी, पिलानी नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष विजय हलवाई, विद्या विहार नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह शेखावत, नगर निकाय जिला संयोजक मुरली मनोहर शर्मा, हिंदू क्रांति सेना प्रदेशाध्यक्ष विकास डूमोली, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र भाटिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राठौड़, मूर्तिकार मातुराम वर्मा एवं कार्यक्रम संयोजक धर्मेंद्र ‘गुड्डडू’ नेहरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22