[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं के मंड्रेला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया “जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन” का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं के मंड्रेला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया “जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन” का शुभारंभ

हर गांव, हर खेत में वर्षा जल के संचयन का लें संकल्प — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान। बनेगा जल आत्मनिर्भरता की मिसाल — केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल

मंड्रेला : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “जल संचय-जन भागीदारी” के आह्वान से प्रेरित होकर राजस्थान अब जल आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि “हर गांव, हर खेत में वर्षा जल की एक-एक बूंद को सहेजने का संकल्प लेकर हम आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करें।”

मुख्यमंत्री ने यह बात मंड्रेला में आयोजित जल संचय-जन भागीदारी-जन आंदोलन कार्यक्रम में कही, जहां केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय जल जीवन मिशन (JJM) में अनियमितताएं हुईं, जिन पर उनकी सरकार ने ठोस कार्रवाई की है। उन्होंने स्पष्ट कहा “जल जीवन मिशन में गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।”

शेखावाटी को मिलेगा यमुना का पानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने हरियाणा सरकार के साथ यमुना जल समझौते का एमओयू किया है और इसकी डीपीआर तैयार की जा रही है। साथ ही, राम जलसेतु लिंक परियोजना से पूर्वी राजस्थान के 17 जिलों में सिंचाई व पेयजल की सुविधा सुनिश्चित होगी।

जल परियोजनाओं पर 13 हजार करोड़ का खर्च

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने अब तक 13 हजार करोड़ रुपये जल परियोजनाओं पर खर्च किए हैं और 13 लाख नए घरेलू नल कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने मंड्रेला कस्बे को कुंभाराम परियोजना के मीठे पानी से लाभान्वित करने के लिए 1.25 करोड़ रुपये की घोषणा की।

किसानों और युवाओं के लिए राहत

मुख्यमंत्री ने कहा कि मा वाउचर योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के जरिए सरकार किसानों, महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। राज्य में 91 हजार नियुक्तियां दी जा चुकी हैं और 1.54 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

राजस्थान बनेगा जल संचयन की मिसाल

केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि राजस्थान के लोग पानी की अहमियत को सबसे बेहतर समझते हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जल संचयन को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देश में अब तक 32 लाख जल संरचनाएं बनी हैं, जिनमें से राजस्थान में 8 महीनों में 4.14 लाख स्ट्रक्चर निर्मित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि “पूर्ववर्ती सरकार ने राजस्थान के लोगों से नल से जल का हक छीना था, अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जल संचयन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।”

कार्यक्रम में रहे मौजूद

इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, विधायक विक्रम जाखल, धर्मपाल गुर्जर, राजेंद्र भांबू, सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना, मंगला पशु बीमा योजना और पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, खेतड़ी नगर के सहयोग से निक्षय पोषण किट का वितरण किया गया।

Related Articles