[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

विद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस

एक दिन के लिए छात्राएं बनी विद्यालय की प्रधानाचार्य, बारीकी से समझा काम

सीकर : अजीतगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जुगराजपुरा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रार्थना सभा से लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति, पोषाहार वितरण व विद्यालय की अन्य गतिविधिया छात्रोंओ के द्वारा आयोजित करवाई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य रोहिताश यादव ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा मोनिका गुर्जर को एक दिन का प्रधानाचार्य बनने का अवसर दिया गया, वही उप्राचार्य की भूमिका कक्षा 12 की छात्रा पूजा गुर्जर ने निभाई। प्रार्थना सभा का सफल संचालन पायल गुर्जर ने किया, अन्य स्टाफ कार्मिकों की भूमिका व विद्यालय की अन्य छात्राओं के द्वारा किया गया।

विद्यालय में छात्राओं ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया तथा बारीकी से कामकाज का अवलोकन किया। इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्य रूपाली गर्ग ने कहां की वर्तमान समय में बालिकाओं को स्वयं के साथ अपने घर परिवार को भी शिक्षित व जागरूक करने की आवश्यकता है, आज के समय में समाज में बालिकाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती जा रही है। एक शिक्षित बालिका दो घरों का नाम रोशन करती है, बालिकाओं को शिक्षा के साथ आत्मरक्षाकौशल में भी निपुण होना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षिका अनिता कुमारी ने छात्रोंओ को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, साफ सफाई निबंध प्रतियोगिता, भाषण, पक्षियों के लिए जलपात्र भरने का अभियान, पेड़ पौधोंमें पानी देना आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता विजेंद्र लाम्बा, राजेंद्र गुर्जर ,निरंजन सिंह ,मुकेश कुमार, सलीम मोहम्मद कुरैशी फूलचंद यादव ,गोपालराम यादव, विजय पारीक रतन कुमार जाट, संजू सैनी ,अंजू चौधरी ,मीना कुमावत ,सीताराम यादव सहित विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62