[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ब्रेकर की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ब्रेकर की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की अपील

ब्रेकर की मांग पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:प्रशासन से जल्द मांग पूरी करने की अपील

चला : चला से चौकड़ी तक के व्यस्त सड़क रास्ते पर ब्रेकर नहीं होने से लगातार हो रहे हादसों के विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की। ग्रामीण मोनू जोशी ने बताया कि पिछले दो महीनों में इस रास्ते पर आधा दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ब्रेकर नहीं बनाए गए, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि, इस सड़क से प्रतिदिन हजारों वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। यह एक आबादी वाला क्षेत्र है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार करने में काफी परेशानी होती है। इस विरोध प्रदर्शन में लाला कुंडी, सोनू जोशी, जगदीश, पप्पू वर्मा, ताराचंद बुगालिया सहित कई ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने मिलकर प्रशासन से अपील की कि आबादी क्षेत्र में जल्द से जल्द ब्रेकर बनवाए जाएं, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22