[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

​नवलगढ़ : बहुजन महानायक कांशीराम के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर नवलगढ़ में बिरोल रोड स्थित अंबेडकर पार्क में गुरुवार को बहुजन समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम भारतरत्न बाबासाहेब डा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर अतिथियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी गुलाम नबी आजाद, पूर्व कमांडेंट रामावतार नारनोलिया, रिटायर्ड हेडमास्टर व सामाजसेवी भोलाराम जागृत, युवा कार्यकर्ता व पूर्व पार्षद सुभाष बुनकर तथा सभी उपस्थित नागरिकों ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

बहुजन नायक कांशीराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम नबी आजाद, रिटायर्ड हेडमास्टर व समाजसेवी भोलाराम जागृत, युवा कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद सुभाष बुनकर, कमांडेंट रामावतार नारनोलिया, सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक प्रभु दयाल जागृत, सेवानिवृत्त पोस्टमास्टर बीरबल सिंह बहादुरवास, पूर्व हेड मास्टर हरलालसिंह बड़वासी, पूर्व अध्यापक वेदप्रकाश बोयल, पूर्व पार्षद जगदीप डीगवाल, पार्षद रिछपाल सबलानिया, पूर्व व्याख्याता सीताराम सबलानिया, पूर्व बैंक मैनेजर रमेश माहिच, पेंटर अशोक जागृत, पूरणमल जागृत ने प्रकाश डालते हुए कांशीराम द्वारा समाज व देश हित में किए गए योगदान की विस्तृत रूप से व्याख्या की। श्रद्धांजलि सभा में ईश्वर लाल जग्रवाल, नारायण मुंडोतिया, पूरणमल जग्रवाल, मोहनलाल आदि मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा का संचालन रिटायर्ड प्रिंसिपल चौथमल सोंकरिया ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62