[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तातीजा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तातीजा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने किया शिविर का निरीक्षण

कृषि विभाग ने सरसों बीज के 60 किट वितरित किए, 16 विभागों ने दी सेवाएं

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव में गुरुवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी महेन्द्र सैनी विकास अधिकारी खेतड़ी की देखरेख में तथा सरपंच केसर देवी की अध्यक्षता में किया गया। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने शिविर का निरीक्षण किया और मौके पर ही जनसुनवाई कर ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया। उन्होंने शिविर में महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा की, वृक्षारोपण किया तथा पात्र लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए।शिविर प्रभारी विकास अधिकारी खेतड़ी महेन्द्र सैनी ने बताया कि शिविर में 16 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे जिन्होंने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। विभागीय अधिकारियों ने आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

कृषि विभाग ने सरसों के बीज के 60 किट वितरित किए, महिला एवं बाल विकास विभाग ने चार महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदा करवाई, जबकि ग्राम पंचायत द्वारा दो पट्टे वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 107 मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। राजस्व विभाग ने 20 जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, 20 दुरुस्तीकरण, 5 नाम शुद्धिकरण कार्यों के साथ 32 लघु सीमांत कृषक प्रमाण पत्र जारी किए। सहकारिता विभाग ने 28 नए सदस्य बनाए।

इस अवसर पर समाजसेवी सुभाष कसाना,अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश तुन्दवाल, नवीन बजाड़, ग्राम विकास अधिकारी बलवंत कल्याण, रामोवतार गुर्जर, पटवारी अमित मान, गिरदावल भगवानाराम, कनिष्ठ सहायक सुखवीर ढाका, विजेन्द्र, नरेश, डॉ. प्रियंका जांगिड़, पशुधन सहायक नवीन काजला, डॉ. वलराज सिंह, रामनिवास, विक्रम मेघवाल, धीरसिंह गुर्जर, सुरेंद्र कुमार, शीशराम डीलर सहित अनेक विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62