[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में विधायक का नागरिक अभिनंदन:विधायक ने कहा- खेतड़ी का विकास प्राथमिकता पर होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में विधायक का नागरिक अभिनंदन:विधायक ने कहा- खेतड़ी का विकास प्राथमिकता पर होगा

डाडा फतेहपुरा में विधायक का नागरिक अभिनंदन:विधायक ने कहा- खेतड़ी का विकास प्राथमिकता पर होगा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा में गुरुवार को राजकीय स्कूल परिसर में ग्रामीणों ने विधायक इंजी. धर्मपाल गुर्जर का नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर और बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच मनीषा यादव ने की।

विधायक गुर्जर ने बताया कि पिछली सरकार के दौरान खेतड़ी में सड़कों की स्थिति खराब थी, जिससे आमजन को परेशानी हो रही थी। भाजपा सरकार बनने के बाद सड़कों के लिए करोड़ों रुपए स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराए गए हैं। नीमकाथाना से सिंघाना और राजोता से हरियाणा बॉर्डर तक सड़कों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि मेहाड़ा से मावंडा तक सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भी सुधार का जिक्र किया। विधायक ने बताया कि स्कूलों के भवन निर्माण के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छह स्कूलों में लैब बनाई जाएंगी, जिससे बच्चों को बेहतर शैक्षिक अवसर मिल सकें। इस अवसर पर पूर्व सरपंच वीर सिंह, शेर सिंह, रोहिताश गुर्जर, हरपाल सिंह, विजय सिंह निर्वाण, नरेश सिंह निर्वाण, गंगा सिंह, छाजूसिंह, जगदीश सिंह, भागीरथ सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62