[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में सीएम के दौरे को लेकर बैठक:खेतड़ी विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, यमुना के पानी के लिए मांग रखेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंड्रेला में सीएम के दौरे को लेकर बैठक:खेतड़ी विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, यमुना के पानी के लिए मांग रखेंगे

मंड्रेला में सीएम के दौरे को लेकर बैठक:खेतड़ी विधायक ने कार्यकर्ताओं से की चर्चा, यमुना के पानी के लिए मांग रखेंगे

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के भाजपा कार्यालय में गुरुवार को 11 अक्टूबर को मंड्रेला में होने वाले मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक सुभाष पूनिया की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भागीदारी पर चर्चा की गई।

भाजपा विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री 11 अक्टूबर को मंड्रेला आएंगे। उनके साथ केंद्रीय संगठन मंत्री सीआर पाटिल भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया जा रहा है।

बैठक में जिले की प्रमुख आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि जिले के लिए यमुना का पानी इस समय सबसे बड़ी जरूरत है। राज्य सरकार यमुना का पानी जिले को दिलाने के लिए प्रयासरत है, लेकिन पेयजल की समस्या को देखते हुए जल्द ही योजना का कार्य शुरू करवाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाएगी।

खेतड़ी में कई ऐतिहासिक स्थल हैं जो पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। इन स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव पेश कर खेतड़ी को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की जाएगी।

पूर्व सरकार द्वारा बबाई में स्थापित रीको औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार नहीं होने के कारण जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसे पूर्ण रूप से संचालित करने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही, खेतड़ी में स्थापित बांसियाल रिजर्व कंजर्वेशन में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी है, जिसके विस्तार और बेहतर व्यवस्था के लिए भी सरकार से मांग की जाएगी।

विधायक ने बताया कि खेतड़ीनगर स्थित जनसुनवाई केंद्र से कार्यकर्ताओं के झुंझुनूं जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से समारोह में भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर शेर सिंह निर्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, निखिल शर्मा, सुरेंद्र काजला, सरपंच रमेश सैनी, हरि राम गुर्जर, धर्मेंद्र यादव शिमला, सत्यवीर गुर्जर उपसरपंच राजोता, धर्मपाल मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin