[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल झुंझुनूं आएंगे:कुंभाराम लिफ्ट नहर की जगी आस, 500 वाटर रिचार्ज बोर परियोजना का भी होगा शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल झुंझुनूं आएंगे:कुंभाराम लिफ्ट नहर की जगी आस, 500 वाटर रिचार्ज बोर परियोजना का भी होगा शुभारंभ

CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल झुंझुनूं आएंगे:कुंभाराम लिफ्ट नहर की जगी आस, 500 वाटर रिचार्ज बोर परियोजना का भी होगा शुभारंभ

मंड्रेला : झुंझुनूं जिले के मंड्रेला कस्बे को कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना से जोड़ने की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो सकती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल 11 अक्टूबर मंड्रेला आ रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता में पानी मिलने की उम्मीदें फिर से जग गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल मंड्रेला के लाठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में सुबह 11 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर सबसे बड़ी उम्मीद यह है कि मुख्यमंत्री कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना की पाइपलाइन से मंड्रेला और आस-पास के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों को जोड़ने की ऐतिहासिक घोषणा कर सकते हैं।

‘जनभागीदारी और जन आंदोलन’ अभियान की शुरुआत

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री “जनभागीदारी और जन आंदोलन” अभियान की शुरुआत भी करेंगे। इस अभियान का मुख्य मकसद जल संरक्षण, साफ-सफाई, पर्यावरण और सामुदायिक विकास के कामों में आम जनता की भागीदारी को बढ़ाना है।

CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल झुंझुनूं आएंगे
CM भजनलाल शर्मा और केंद्रीय मंत्री CR पाटिल झुंझुनूं आएंगे

इसके साथ ही, “कर्मभूमि से जन्मभूमि” अभियान के तहत 500 वाटर रिचार्ज बोर परियोजना का शुभारंभ भी किया जाएगा। इस परियोजना को झुंझुनूं जिले के गिरते भूजल स्तर को सुधारने के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तैयारियों का जायजा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिला प्रशासन और पुलिस ने सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया है। जिला कलक्टर अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय समेत कई बड़े अधिकारियों ने सुरक्षा और सभा स्थल की सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

इस बड़े आयोजन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि यह दौरा विकास की नई दिशा तय करेगा। स्थानीय कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। प्रवासी उद्योगपति अनिल कुमार रुंगटा और कैलाश हाकिम आयोजन की अगुवाई कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin