[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में 1 अप्रैल से 8 बजे खुलेंगे सरकारी अस्पताल:सुबह साढ़े 7:30 बजे से होगा स्कूलों का टाइम, कोर्ट के समय में भी होगा बदलाव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में 1 अप्रैल से 8 बजे खुलेंगे सरकारी अस्पताल:सुबह साढ़े 7:30 बजे से होगा स्कूलों का टाइम, कोर्ट के समय में भी होगा बदलाव

खेतड़ी में 1 अप्रैल से 8 बजे खुलेंगे सरकारी अस्पताल:सुबह साढ़े 7:30 बजे से होगा स्कूलों का टाइम, कोर्ट के समय में भी होगा बदलाव

झुंझुनूं-खेतड़ी : नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत एक अप्रैल शनिवार से होगी। इसके साथ ही कुछ बदलाव भी होंगे, जो सीधे तौर पर आपके रोजमर्रा के कामकाज और बजट से जुड़े है। कल से अस्पतालों का समय बदलेगा। वहीं 10 अप्रैल से न्यायालयों का समय भी बदल जाएगा। बात यदि आपके घरेलू बजट और बचत की करें, तो सरकार की कुछ योजनाएं भी कल से बदलेंगी या लागू होंगी। तो आइए, जानते हैं कल यानी एक अप्रैल से क्या क्या बदलाव होने वाले हैं।

अस्पतालों का समय बदलेगा
सीएचसी प्रभारी डॉ अक्षय कुमार शर्मा ने बताया कि शीतकालीन में अस्पताल का समय सुबह 9 बजे से 3 बजे तक का था, लेकिन 1 अप्रैल से राज्य सरकार के निर्देशानुसार सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ओपीडी का समय रहेगा। इसके बाद केवल इमरजेंसी केस ही देखे जाएंगे। ओपीडी समय में अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

सरकारी स्कूलों का बदलेगा समय

सरकारी स्कूलों के समय मे होने वाले बदलाव को लेकर सीबीईओ जितेंद्र सुरोलिया ने बताया कि एक अप्रैल से क्षेत्र की सभी सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 1 बजे तक का रहेगा। पहले सुबह 10 से शाम 4 बजे तक स्कूलों का संचालन किया जा रहा था। इसके अलावा उपखंड स्तर के प्रशासनिक कार्यालय निर्धारित समय के अनुसार ही खुले रहेंगे।

एसडीएम जयसिंह चौधरी ने बताया कि उपखंड स्तर के प्रशासनिक कार्यालयों के समय में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यालय पूर्व की भांति 9.30 बजे से 6 बजे तक संचालित किया जाएगा। कोर्ट के समय को लेकर अभी कोई बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है।

10 अप्रैल से बदलेगा कोर्ट का समय

10 अप्रैल से न्यायालयों का समय भी बदल जाएगा। यह दो जुलाई तक लागू रहेगा। ग्रीष्मकाल में हाईकोर्ट खुलने का समय सवेरे 7ः30 बजे से 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान 10ः30 बजे से 10ः45 बजे तक लंच रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों के खुलने का समय सवेरे 7ः30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। इस दौरान 10 बजे से 10ः15 तक लंच रहेगा।

नया टैक्स रिजीम मिलेगा

कल से नया टैक्स रिजीम मिलेगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 5 लाख से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दी गई है। जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी। खासकर वेतन भोगी वर्ग की बचत बढ़ेगी। नए सिस्टम में 50,000 रुपए का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी शामिल है। अब 7.5 लाख रुपए तक की सैलरी पर कोई टैक्स नहीं लगेगा।

सोने के आभूषणों पर 6 डिजिट वाला हॉलमार्क

​​​​​​​​​​​​​​अब सोने की बिक्री के लिए 6 डिजिट वाला अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क लागू कर दिया गया है, जो एक अप्रैल से प्रभावी होगा। यानी अब सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। इससे यह पता लगेगा कि सोना कितने कैरेट का है। देशभर में सोने पर ट्रेड मार्क देने के लिए 940 सेंटर बनाए गए हैं।

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स और स्कीम में ज्यादा निवेश

सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में अधिकतम 30 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। अभी तक इस स्कीम में अधिकतम 15 लाख रुपए ही निवेश किए जा सकते थे। इस स्कीम में सालाना 8% ब्याज दिया जा रहा है। इसके अलावा सीनियर सिटिजन्स अब मंथली इनकम स्कीम में भी अधिकतम 9 लाख रुपए निवेश कर सकेंगे। पति/पत्नी भी इतनी राशि जमा कर सकते हैं और संयुक्त खाते में 15 लाख जमा कर सकते हैं। इस स्कीम में 7.1% सालाना ब्याज मिल रहा है।

PPF और सुकन्या अकाउंट में जमा कर दें न्यूनतम राशि

यदि आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) में निवेश करते हैं, तो 31 मार्च तक इस खाते में न्यूनतम राशि जमा करा दें। अगर आपने न्यूनतम रकम 500 रुपए 31 मार्च तक जमा नहीं की तो आप पर जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा सुकन्या अकाउंट में न्यूनतम राशि जमा करानी होगी।

​​​​​​​

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet