[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कमरे की टांड पर छिपा रखा था देसी कट्टा:दो कारतूस भी बरामद, सिंघाना पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा आरोपी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

कमरे की टांड पर छिपा रखा था देसी कट्टा:दो कारतूस भी बरामद, सिंघाना पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा आरोपी

कमरे की टांड पर छिपा रखा था देसी कट्टा:दो कारतूस भी बरामद, सिंघाना पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा आरोपी

सिंघाना : सिंघाना पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो कारतूस (एक जिंदा और एक खाली) बरामद किए हैं। ये कार्रवाई देर शाम को की गई। थानाधिकारी सीताराम ओला ने बताया कि पुलिस अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चला रही है। इसी क्रम में सूचना मिली थी कि सिंघाना निवासी वांछित आरोपी करन नायक ने अपने घर में अवैध हथियार और कारतूस छिपा रखे हैं।

सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई, जिसने करन नायक के घर पर छापा मारा। वहां मौजूद करन नायक से पूछताछ की गई। उसने घर के कमरे की टांड पर हथियार होने की बात कबूल की। तलाशी लेने पर कमरे की टांड से एक काली थैली मिली, जिसमें एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद हुआ। आरोपी करन नायक हथियार रखने के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद उसे आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी सीताराम ओला, एएसआई रामपत यादव, एचसी सुरेंद्र, कॉन्स्टेबल अजय कुमार, प्रवीण, निहाल और सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62