[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा : कोटा में जुलूस में करंट फैलने का लाइव VIDEO:करतब दिखाते 3 युवकों की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाराजस्थानराज्य

कोटा : कोटा में जुलूस में करंट फैलने का लाइव VIDEO:करतब दिखाते 3 युवकों की मौत, 4 गंभीर रूप से झुलसे

कोटा जिले ग्रामीण अंचल कोटड़ा दीप सिंह गांव में रामनवमी के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। जुलूस के दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर घायल हैं।

कोटा : कोटा में रामनवमी के जुलूस के दौरान हादसा हो गया। गुरुवार को निकल रहे जुलूस के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई और 4 गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा सुल्तानपुर कस्बे के कोटडादीप गांव में हुआ। अखाड़े के युवक करतब दिखा रहे थे। उसी दौरान एक युवक का चक्र ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन पर जाकर अटक गया।

चक्र को उतारते समय 7 युवक करंट की चपेट में आ गए। जिन्हें इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे।

करंट से घायल होने वालों को स्थानीय लोगों ने सीपीआर भी दिया, लेकिन 3 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

जानकारी के मुताबिक घटना शाम 5 बजे के आसपास की है। अखाड़े में शामिल युवक चक्कर को उतारने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देना शुरू किया। और पानी डाला। फिर इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति की मौत हो गई।करतब दिखाने वाले सभी लोग श्री मंशापूर्ण व्यायामशाला, बड़ौद नगर से जुड़े हुए थे।

3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है। एक का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है। ग्रामीण रमेश ने बताया कि मकानों के 4 से 5 फीट ऊपर 11 KV की लाइन गुजर रही है। इसके तार झूल रहे हैं।

लोगों ने सीपीआर देकर जान बचाने का प्रयास किया
जानकारी के मुताबिक घटना शाम पांच बजे के आसपास की है। अखाड़े में शामिल युवक चक्कर को उतारने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर नीचे गिर पड़े। हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सीपीआर देना शुरू किया और पानी डाला। फिर सुल्तानपुर हॉस्पिटल लाए। इलाज के दौरान बड़ोद निवासी महेंद्र यादव, अभिषेक नागर, ललित प्रजापति की मौत हो गई। हादसे में झुलसे हिमांशु, राधेश्याम और अमित को कोटा रेफर किया गया है एक अन्य घायल का सुल्तानपुर में इलाज चल रहा है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जताया शोक
ग्राम कोटड़ा दीप सिंह में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए हादसे पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शोक जताया है। स्पीकर बिरला ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि करंट लगने से हुए हादसे में युवकों की मृत्यु हृदयविदारक है। मेरी गहन संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet