[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मुकुंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मुकुंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: मुकुंदगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दबोचा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक 

​मुकुंदगढ़ : पुलिस थाना मुकुंदगढ़ ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी निलेश कुमार सैनी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS) के निर्देश और नवलगढ़ वृत्ताधिकारी राजवीर सिंह (RPS) के सुपरविजन में की गई।

​थानाधिकारी ताराचंद (उनि) के नेतृत्व में गठित टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि आरोपी ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर सूचनाएं संकलित कीं। अथक प्रयास के बाद, संदिग्ध निलेश कुमार सैनी (पुत्र उम्मेद सैनी, उम्र 23 साल, निवासी मालियों की ढाणी, दोरासर, थाना सदर झुंझुनूं) को संभावित स्थानों पर दबिश देकर दस्तयाब किया गया। अनुसंधान में अपराध प्रमाणित पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad