[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंडरू की बेटियों ने सॉफ्टबॉल में दिखाया दमखम:राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, नागौर से होगा मुकाबला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंडरू की बेटियों ने सॉफ्टबॉल में दिखाया दमखम:राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, नागौर से होगा मुकाबला

मूंडरू की बेटियों ने सॉफ्टबॉल में दिखाया दमखम:राज्यस्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची, नागौर से होगा मुकाबला

सीकर : मूंडरू के पीएमश्री शहीद भैरूराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की 19 वर्ष आयुवर्ग की छात्रा खिलाड़ियों की टीम सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। ये छात्राएं सीकर जिले की टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामलाल वर्मा ने बताया कि यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करौली के हिंडौन सिटी में चल रही है। इसमें 19 वर्ष आयुवर्ग की सॉफ्टबॉल टीमें हिस्सा ले रही हैं। सीकर जिले की टीम में मूंडरू विद्यालय की छात्राएं प्रीति यादव, मीनाक्षी सैनी, निशा सैनी, तनु राठौड़ और दीपाली पारसोया शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

अजमेर को हराकर पहुंची फाइनल में

सीकर की टीम ने अजमेर को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। अब सोमवार को उनका मुकाबला नागौर की टीम के साथ होगा। टीम के फाइनल में पहुंचने पर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22