[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्यामजी में NDPS एक्ट में गाड़ी मालिक गिरफ्तार:गाड़ी में मिली थी 32.72 ग्राम अफीम, मुख्य आरोपी ड्राइवर फरार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्यामजी में NDPS एक्ट में गाड़ी मालिक गिरफ्तार:गाड़ी में मिली थी 32.72 ग्राम अफीम, मुख्य आरोपी ड्राइवर फरार

खाटूश्यामजी में NDPS एक्ट में गाड़ी मालिक गिरफ्तार:गाड़ी में मिली थी 32.72 ग्राम अफीम, मुख्य आरोपी ड्राइवर फरार

खाटूश्यामजी : सीकर की खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए गाड़ी मालिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसकी कार से 32.72 ग्राम अफीम मिली थी। पुलिस पूछताछ में गाड़ी मालिक ने बताया कि मुख्य आरोपी उसके यहां ड्राइवरी का काम करता है। वह उससे गाड़ी लेकर गया था। हालांकि अभी मामले में मुख्य आरोपी फरार है।

एनडीपीएस एक्ट में मुख्य आरोपियों जितनी ही होती है गाड़ी मालिक को सजा

खाटूश्यामजी सदर थाना SHO कैलाश चंद यादव ने बताया कि आज रविवार को कार्रवाई करते हुए गाड़ी के मालिक कृष्णा यादव (28) निवासी मुकुंदपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि मुख्य आरोपी जितेंद्र गुर्जर उसके यहां ड्राइवरी का काम करता है। वह उससे गाड़ी लेकर गया था। अब पुलिस फरार चल रहे आरोपी जितेंद्र गुर्जर की तलाश कर रही है। विशेषज्ञों के अनुसार एनडीपीएस एक्ट में गाड़ी मालिक को भी उतनी ही सजा होती है, जितनी मुख्य आरोपियों को होती है।

रींगस पुलिस ने कार से बरामद की थी अफीम

रींगस पुलिस ने 12 अगस्त को एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए कार से 32.72 ग्राम अफीम बरामद की थी। मौके से तीन आरोपी सुनील गुर्जर, मंजीत सिंह और विकास यादव को गिरफ्तार किया था। हालांकि उस दौरान गाड़ी चला रहा मुख्य आरोपी जितेंद्र गुर्जर मौके से फरार हो गया। मामले की जांच खाटूश्यामजी सदर थाना SHO को कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22