[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौत:कपड़े की दुकान पर काम करने जा रहा था, दो महीने पहले बेटी का हुआ था जन्म


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौत:कपड़े की दुकान पर काम करने जा रहा था, दो महीने पहले बेटी का हुआ था जन्म

पिलानी में बाइक सवार युवक को मारी टक्कर,मौत:कपड़े की दुकान पर काम करने जा रहा था, दो महीने पहले बेटी का हुआ था जन्म

पिलानी : झुंझुनूं जिले के पिलानी में रविवार को चिड़ावा रोड पर स्थित एस्सार पेट्रोल पंप से करीब 100 मीटर पहले एक अज्ञात टेंपो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान चिवाड़ा के वार्ड नंबर 18 निवासी कर्ण उर्फ सोनू योगी (25) पुत्र कमलेश योगी के रूप में हुई।

सोनू रविवार सुबह बाइर से बहल (हरियाणा) स्थित कपड़े की दुकान पर काम करने जा रहा था। आमतौर पर वह बस से आता-जाता था, लेकिन रविवार को वह बाइक से निकला था। इस दौरान पेट्रोल पंप के पास एक अज्ञात टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सोनू को घायल अवस्था में पिलानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर उसे झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

झुंझुनूं के निजी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को वापस पिलानी लाया गया, जहां निजी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। सोनू विवाहित था और उसके घर में दो माह की बेटी है। मृतक सोनू तीन भाईयों में मंझला था। घटना के बाद परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर है।

मृतक के पिता कमलेश योगी ने पिलानी थाने में हादसे की रिपोर्ट दी, जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से मृतक जिस बाइक से बहल जा रहा था, उसे बरामद कर थाने में रखवाया है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77