[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाथीदेह में डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर और फार्मासिस्ट निलंबित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

हाथीदेह में डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर और फार्मासिस्ट निलंबित

हाथीदेह में डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप से दो बच्चों की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टर और फार्मासिस्ट निलंबित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके के हाथीदेह गांव में ढाणी जमनाड़ी के दो बच्चों, आयुष और पीयूष, की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर को बच्चों को खांसी और बुखार के चलते पीएचसी हाथीदेह ले जाया गया था। डॉक्टर ने डेक्सट्रोमेथॉरफन सिरप लिखी थी।

परिवार ने बताया कि 30 सितंबर को बच्चों को जुकाम हुआ और अगले दिन घर में रखी वही सिरप पिला दी। लगभग एक घंटे बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गए। उन्हें पहले शाहपुरा अस्पताल और फिर जयपुर के जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिन से PICU में उनका इलाज चल रहा है और अब स्थिति में सुधार है।

विभाग ने इस मामले में हाथीदेह पीएचसी के डॉक्टर पलक कुलवाल और फार्मासिस्ट पप्पू सोनी को निलंबित कर दिया है। जयपुर से आई जांच टीम ने पीएचसी की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin