[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था में हलचल – संदीप सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था में हलचल – संदीप सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था में हलचल - संदीप सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी विकास संस्था राजस्थान में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। शनिवार को झुंझुनूं जिले के वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी ने प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट गणेश सैनी को सौंपा।

संदीप सैनी वर्तमान में माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के ब्लॉक अध्यक्ष भी हैं। नामांकन के समय समाज के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी, कर्मचारी एवं शिक्षाविद बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने संगठन की एकता, पारदर्शिता और समाजहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में दीनदयाल सैनी, देवकरण सैनी, बाबूलाल सैनी, एडवोकेट आर.पी. सैनी, सुरेश सैनी, नरेश सैनी, सत्यवीर सैनी, सचिन सैनी, हरिप्रसाद सैनी, जगदीश सैनी, नाथूलाल सैनी, सुरेन्द्र सैनी, रोहित सैनी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।

सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने तथा समाजहित में रचनात्मक गतिविधियां संचालित करने का निर्णय लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad