[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

​सोते परिवार के कमरे से अटैची ले गए चोर, 3 किमी दूर मिली खाली अटैची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

​सोते परिवार के कमरे से अटैची ले गए चोर, 3 किमी दूर मिली खाली अटैची

​सोते परिवार के कमरे से अटैची ले गए चोर, 3 किमी दूर मिली खाली अटैची

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

​नवलगढ़ : क्षेत्र की नवलड़ी बस्ती में शनिवार अलसुबह एक चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर में घुसकर सो रहे परिवार की मौजूदगी में एक लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए।
​
​मिली जानकारी के अनुसार, बड़वासी रोड स्थित महेश कुमार मेघवाल के आवास पर शनिवार तड़के करीब 3 से 4 बजे के बीच चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने पहले घर के तार काटे और फिर सेंध लगाकर प्रवेश किया। चोर सीधे उस कमरे में घुसे, जहाँ घर की महिला सो रही थी।

​चोर कमरे में रखी एक अटैची उठाकर ले गए। इस अटैची में एक लाख रुपए नकद, एक सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब, और पाँच चांदी के सिक्के सहित अन्य चांदी के जेवरात रखे हुए थे।
​
​घटना का पता चलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत चोरों की तलाश शुरू की। वारदात स्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बड़वासी नंदीशाला के पास वह खाली अटैची पड़ी मिली। चोरों द्वारा छोड़ी गई एक चप्पल भी वहीं बरामद हुई। अटैची से नकदी और सभी जेवरात गायब थे, जबकि अटैची का अन्य सामान बिखरा पड़ा था।

​सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और आस-पास के ग्रामीणों से पूछताछ की। ​स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात की गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर चोरी हुए माल को बरामद करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad