[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त:पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जलदाय विभाग के खिलाफ करेंगे विरोध-प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त:पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जलदाय विभाग के खिलाफ करेंगे विरोध-प्रदर्शन

डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त:पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जलदाय विभाग के खिलाफ करेंगे विरोध-प्रदर्शन

खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र के डाडा फतेहपुरा में पेयजल पाइपलाइन से पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। जलदाय विभाग की लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, पाइपलाइन में लीकेज के चलते कई ढाणियों में पानी का दबाव कम हो गया है और कुछ स्थानों पर तो चार दिनों से पानी की आपूर्ति बिल्कुल नहीं हुई है। इससे पानी की किल्लत बढ़ गई है।

ग्रामीण हरपाल सिंह ने बताया कि डाडा फतेहपुरा की बंजारा बस्ती के पास परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज है। इस लीकेज के कारण लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है, जबकि ढाणियों में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सड़क किनारे पानी बहने से राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइपलाइन को ठीक नहीं किया गया, तो वे जलदाय विभाग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62