शोभायात्रा के साथ दुर्गा माता की मूर्ति का किया गया विसर्जन
शहर की मुख्य मार्गो से होते हुए निकाली गई शोभायात्रा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
नीमकाथाना : सीकर जिले के नीमकाथाना में जीण भवानी मित्र मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव का समापन बड़े ही धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर दुर्गा माता की मूर्ति का विसर्जन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। विसर्जन से पहले डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांवड़ी जोहड़ तक पहुंची।जहां पर मूर्ति का विसर्जन किया गया। जीण भवानी मित्र मंडल द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव 9 दिनों तक चला, जिसमें स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।जीण भवानी मित्र मंडल के पदाधिकारी रावत सिंह राणा ने बताया कि 9 दिवसीय दुर्गा महोत्सव के बाद आज मूर्ति का विसर्जन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। आज 9 दिनों के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ और हसीं-खुशी माता का विसर्जन किया गया।