[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन कर मनाया विजयदशमी उत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन कर मनाया विजयदशमी उत्सव

संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शस्त्र पूजन व पथ संचलन कर मनाया विजयदशमी उत्सव

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : संघ स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर लखोटिया स्कूल में शस्त्र पूजन व पथ संचलन कर विजयादशमी उत्सव मनाया गया। समारोह में स्वयंसेवकों ओर समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साह से भाग लिया। सौरभ योगी ने बताया कि ध्वजारोहण के पश्चात शस्त्रधारी श्रीराम और शस्त्रों का पूजन किया। कार्यक्रम में दंड योग व आसन का सामूहिक प्रदर्शन किया गया।भगतसिंह झुंझुनूं जिला प्रचारक ने संघ स्थापना के 100 वर्षों का विस्तृत वर्णन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में संघ की भूमिका, विभाजन के समय हिंदू समाज की सुरक्षा में अग्रिम भूमिका, गोवा व दादरा नगर हवेली की स्वतंत्रता में मुख्य भूमिका, 1962 के भारतीय चीन युद्ध में सैनिकों के साथ युद्ध में सहयोगात्मक भूमिका से प्रभावित होकर तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने गणतंत्र दिवस की परेड में संघ के 3000 स्वयंसेवकों को सम्मिलित करने,1975 के आपातकाल में सत्याग्रह में प्रमुख भूमिका, राम जन्मभूमि आंदोलन, साइन बोर्ड आंदोलन, राम सेतु रक्षा हेतु ढाई घंटे का चक्का जाम, 2009 में विश्व मंगल गौ ग्राम यात्रा 2011 में लक्षित हिंसा अधिनियम के खिलाफ जिला केंद्रों पर धरना प्रदर्शन कर सरकार को कानून वापस लेने के लिए बाध्य किया आदि विषयों पर प्रकाश डाला। शताब्दी वर्ष में पांच विषयों का आग्रह संघ की ओर से किया जा रहा है जिसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध व नागरिक कर्तव्य पंच परिवर्तन शामिल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62