[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ट्यूबवेल उद्घाटन एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ट्यूबवेल उद्घाटन एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित

सरदारशहर में ट्यूबवेल उद्घाटन एवं पुस्तक वितरण कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : रुस्तम अली खान

सरदारशहर : मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सोमवार को ट्यूबवेल उद्घाटन एवं पुस्तक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अनिल शर्मा रहे। इस अवसर पर भरत गौड़ (संभाग प्रभारी स्कूल शिक्षा परिवार), सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जांगिड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली, ब्लॉक अध्यक्ष एसएसपी महावीर चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विधायक अनिल शर्मा और अन्य अतिथियों ने सीबीईओ कार्यालय में नवनिर्मित ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। विधायक शर्मा ने तहसील क्षेत्र के 50 राजकीय विद्यालयों के संस्था प्रधानों को अपने विधायक कोटे से पुस्तकालयों हेतु पुस्तकें भेंट कीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि “धन की सर्वश्रेष्ठ गति दान है और पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना उनके व्यक्तित्व निर्माण में सहायक सिद्ध होता है।”

सीबीईओ अशोक कुमार पारीक ने बताया कि ट्यूबवेल का निर्माण दानदाता विनोद जांगिड़ के सहयोग से हुआ है। विधायक कोटे से क्रय की गई पुस्तकों का वितरण भी इसी अवसर पर किया गया। कार्यक्रम का संचालन एसीबीईओ बाबूलाल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62