[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के कोलिहान नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बांध में विसर्जन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के कोलिहान नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बांध में विसर्जन किया

खेतड़ी के कोलिहान नगर में दुर्गा पूजा महोत्सव:प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर बांध में विसर्जन किया

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के कोलिहान नगर में चल रहे दुर्गा पूजा महोत्सव का गुरुवार को समापन हो गया। इस अवसर पर दुर्गा मां और गणेश जी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाओं को सुंदर झांकियों में सजाया। ढोल-नगाड़ों और पटाखों के साथ नगर परिक्रमा की गई। शोभायात्रा कस्बे के बांध तक पहुंची, जहां प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

विसर्जन से पहले पंडित नरेश कुमार ने विधि-विधान से पूजा-आरती करवाई। बुधवार को माता रानी के लिए हवन का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्णाहुति दी। इस मौके पर सुरेंद्र पारीक, नरेंद्र पारीक, त्रिलोक चंद जोधपुरी, जयसिंह, ओम प्रकाश, शंकर लाल और कपिल सहित अनेक भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62