जसरापुर रामलीला में विभीषण त्याग, रामसेतु निर्माण और अंगद–रावण संवाद का मंचन
जसरापुर रामलीला में विभीषण त्याग, रामसेतु निर्माण और अंगद–रावण संवाद का मंचन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : जसरापुर में गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से अशोक सेन के निर्देशन में चल रही रामलीला में रविवार रात रामसेतु की स्थापना और अंगद–रावण संवाद सहित कई प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सुरेलिया ने जानकारी दी कि रामलीला में रावण द्वारा मंत्रियों और विभीषण के साथ युद्ध संबंधी चर्चा का दृश्य प्रस्तुत किया गया।
विभीषण ने रावण को समझाने का प्रयास किया, लेकिन रावण ने क्रोधित होकर उसे चरण प्रहार कर लंका से निष्कासित कर दिया। इसके बाद विभीषण राम की शरण में पहुंचे। आगे रामसेतु निर्माण का मंचन हुआ, जिसमें नल और नील द्वारा समुद्र पर सेतु निर्माण का दृश्य दिखाया गया।रामसेतु के निर्माण के लिए रावण को बुलाने और सीता को लेकर आने का प्रसंग भी मंचित किया गया। इसके बाद अंगद–रावण संवाद की लीला ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।राम की भूमिका रवि स्वामी ने निभाई, लक्ष्मण का अभिनय अनिल स्वामी ने किया। रावण का किरदार कन्हैयालाल सैनी ने निभाया। हनुमान की भूमिका नवीन टेलर और रजत शर्मा ने संयुक्त रूप से की। सीता का किरदार मोहित सेन ने निभाया।
इस अवसर पर राकेश पांडे, राजकुमार खिंची, राजेंद्र टेलर, छगनलाल शर्मा, मुरारीलाल शर्मा, सुरेंद्र सोनी, लक्ष्मीकांत सेन, रामावतार धानिया, कुलदीप नायक, अंजू पांडे, सजना देवी, शकुंतला देवी, लीला देवी, शारदा देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।