[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में शहरी सेवा शिविर:स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए मिले 144 आवेदन, पट्टों सहित अन्य समस्याओं का किया समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में शहरी सेवा शिविर:स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए मिले 144 आवेदन, पट्टों सहित अन्य समस्याओं का किया समाधान

फतेहपुर में शहरी सेवा शिविर:स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए मिले 144 आवेदन, पट्टों सहित अन्य समस्याओं का किया समाधान

फतेहपुर : फतेहपुर में राज्य सरकार द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2025 में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया गया। बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस शिविर में स्ट्रीट लाइट ठीक करवाने से संबंधित 144 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निपटारा किया गया। यह शिविर नगर परिषद फतेहपुर द्वारा वार्ड संख्या 26, 27, 28, 29, 36, 37 और 47 के निवासियों के लिए आयोजित किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य शहरी नागरिकों की कठिनाइयों का निवारण और प्रदत्त सेवाओं का शीघ्र निपटारा करना था।

शिविर में सभापति मुस्ताक अहमद नजमी, आयुक्त अनीता खीचड़, पार्षद मुजस्सिम गौरी और सुदर्शन सारस्वत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद के साथ-साथ चिकित्सा, खाद्य, विद्युत, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास जैसे विभिन्न विभागों ने भी आमजन से प्राप्त आवेदनों/शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया।

शिविर के दौरान नगर परिषद को स्ट्रीट लाइट मरम्मत के लिए 144 आवेदन मिले। कृषि भूमि पट्टों के 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1 प्रकरण का निपटारा कर परिषद कोष में 2,54,090 रुपए जमा किए गए। इसी प्रकार, 69-क पट्टों के 4 आवेदन प्राप्त हुए और 5 प्रकरणों का निपटारा करते हुए 8,58,340 रुपए नगर परिषद कोष में आए।

नगरीय विकास कर से संबंधित 2 आवेदन प्राप्त हुए और दोनों का निपटारा कर 3,078 रुपए परिषद कोष में जमा किए गए। निराश्रित गोवंश को नंदीशाला भिजवाने हेतु 6 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर अवधि में 23 वर्ग मीटर क्षेत्रफल का सड़कों पर पैचवर्क किया गया और 1056 मीटर नाली सफाई का कार्य भी संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, जन्म-मृत्यु और विवाह प्रमाण पत्र के लिए 71 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका शिविर में ही निपटारा कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62