[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिद्धपीठ श्री रायमाता गांगियासर धाम में रायमाता को 1111 किलो के महा लड्डू का लगाया भोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिद्धपीठ श्री रायमाता गांगियासर धाम में रायमाता को 1111 किलो के महा लड्डू का लगाया भोग

महेन्द्र चंदवा परिवार की और से 2014 से लगातार 1111 किलो के महा लड्डू का लगता है महाभोग

झुंझुनूं : गांगियासर में मंगलवार को सिद्धपीठ श्री रायमाता गांगियासर धाम में शेखावाटी के सुप्रसिद्ध श्री रायमाता के लक्खी मेळे का शुभारंभ भाजपा जिला मंत्री महेंद्र चंदवा परिवार के सौजन्य से 1111 किलो के महालड्डू का भोग पृथ्वी गिरि महाराज, साध्वी करुणागिरि, महंत दशमी गिरि महाराज के सानिध्य में श्री रायमाता को लगाया गया। इस अवसर पर संतों एवं पधारे हुए अतिथियों ने महेन्द्र चंदवा परिवार को इस धार्मिक और सांस्कृतिक पुण्य कार्य के लिए साधुवाद दिया और कहा की इस प्रकार के धार्मिक, सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यों में अपने कमाये हुए धन का सदुपयोग करना ही उत्तम कार्य है।

इस पावन मौके पर विभाग प्रचारक मुकेश भाई, नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल, उद्योगपति मूलचंद कारगवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष लादुराम बिडसर, महंत रविनाथ, पूर्व प्रधान गिरधारीलाल खीचड़, सांवरमल प्रजापत, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, प्रवेश सिहाग विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिला मंत्री महेन्द्र चंदवा ने बताया की श्री रायमाता की कृपा व मेरे माता पिता पाना देवी व सांवरमल के आशीर्वाद से 2014 से लगातार श्री रायमाता को 1111किलो के महालड्डू का भोग लगा कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसमें उनके छोटे भाई विजय कुमार, कृष्ण कुमार का विशेष सहयोग रहता है। इस मौके पर मंदिर में आए भक्तजनों को महालड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62