[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विभिन्न सर्व समाज मुस्लिम संगठनों ने नगर परिषद झुंझुनूं भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विभिन्न सर्व समाज मुस्लिम संगठनों ने नगर परिषद झुंझुनूं भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न सर्व समाज मुस्लिम संगठनों ने नगर परिषद झुंझुनूं भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

झुंझुनूं : झुंझुनूं के इंदिरा नगर एफ ब्लॉक, प्लॉट नंबर 10 के आगे पहले बने नाले का आगे अवैध बोरिंग, निर्माण कार्य एवं नगर परिषद द्वारा गलत पट्टा जारी किया गया था जिसको तुरन्त प्रभाव से निरस्त करने की मांग की है।

झुंझुनूं के केंद्रीय रोडवेज बस स्टेण्ड से लेकर शिक्षक भवन तक 60 फीट चौडा रास्ता है। उक्त रास्ता पूरी तरह राजकीय है और सार्वजनिक उपयोग के लिए आरक्षित है। लेकिन इंदिरा नगर एफ ब्लॉक, प्लॉट नंबर 10 की जमीन के आगे नाला बना हुआ है, अब उस नाले के आगे अवैध बोरिंग, अवैध निमार्ण कार्य कर रास्ते पर अवैध रूप से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। नगर परिषद झुंझुनू ने इसके आगे पट्टा जारी कर दिया है, जो पूर्णतः गलत एवं कानून-विरुद्ध है। इस रास्ते के सामने मुस्लिम समाज की कब्रिस्तान स्थित है, जिससे स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों को असुविधा हो रही है।

पहले भी इसी स्थान पर पहले भी बने नाले के आगे नाला बनाकर अतिक्रमण की कोशिश की गई थी, जिसका विरोध करने पर नगरपरिषद झुंझुनूं के द्वारा काम रूकवा दिया गया था। लेकिन अब दोबारा इसी जमीन पर अवैध बोरिंग व निमार्ण कार्य कर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। रास्ते पर अतिक्रमण किया जा रहा है। रास्ते को सकड़ा बनाया जा रहा हे, जो पूरी तरह से अवैध है। इस निमार्ण कार्य से मुस्लिम समाज व सर्वसमाज के लोगों में भारी आक्रोश है, अगर समय रहते है तत्काल प्रभाव से मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई तो विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।

सर्व समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र पेश कर मौके पर टीम भेजकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। ताकि शांति व्यवस्था कायम रह सके। ज्ञापन में संगठनों ने मांग की है कि:
1. उक्त अवैध बोरिंग व जमीन पर कब्जे की कोशिश को तुरन्त प्रभाव से रोकने का आदेश जारी करने की मांग की है।
2. नगर परिषद द्वारा जारी गलत पट्टे को रद्द करें एवं दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
3. रास्ते की मूल चौड़ाई बहाल करें एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जांच समिति गठित कर इसकी जांच करने की मांग की है।

इस अवसर पर कुरैशी महासभा संस्थान राजस्थान के प्रदेश सहसचिव मोहम्मद जुबैर कुरैशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी फ़यूम कुरैशी, मुस्लिम न्याय मंच जिला झुंझुनूं के अध्यक्ष, इमरान बडगुजर, इत्तेहादुल मुस्लिमीन सोसायटी उपाध्यक्ष, नासिर अल कुरैश वेलफेयर सोसाइटी, अध्यक्ष, मोशीन कुरैशी, सर्व समाज संगठन के-अनवर बड़गुजर, शाहीन कुरैशी, जुबैर दानका, महावीर, राज सिंह, इशाक बेहलीम, इरशाद चेजारा, तौफीक रंगरेज, गुलाम हुसैन खान, मुबारिक रंगरेज, गुलाम नबी सैयद, सोकत सैय्यद, आमीन खोखर, आदिल खोखर, साजीद भाटी, मनोज, खालीद दानका, जुबैर उर्फ जुबी, मुमताज आदि लोग मौजूद रहे

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62