[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पुलिस ने 97 बोतल अवैध शराब की जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर अभियान जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पुलिस ने 97 बोतल अवैध शराब की जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर अभियान जारी

पिलानी पुलिस ने 97 बोतल अवैध शराब की जब्त:एक आरोपी गिरफ्तार, एसपी के निर्देश पर अभियान जारी

पिलानी : पिलानी पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के एक कारोबारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 97 बोतल अवैध शराब की जब्त की है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि एएसआई होशियार सिंह को गश्त के दौरान यह सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर झेरली से मंड्रेला जाने वाली आम सड़क पर स्थित एक दुकान पर छापेमारी की गई। दुकान मालिक विपिन कुमार पुत्र बलदेव राज, जाति अरोड़ा, उम्र 47 साल, निवासी अम्बेडकर कॉलोनी, गली नंबर 4, हनुमानगढ़ टाउन (जिला हनुमानगढ़, राजस्थान) से अवैध शराब बाबत पूछा गया तो वह घबरा गया। बाद में तलाशी के दौरान, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से विभिन्न ब्रांडों की कुल 97 बोतल अवैध शराब बरामद की। अवैध शराब को बेचते पाए जाने पर पुलिस ने मौके से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और समस्त अवैध शराब जब्त कर ली।

पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच (अनुसंधान) जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इस गोरखधंधे में और कौन लोग शामिल हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ जिले में यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62