[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धुलवा में ग्रामीण शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे:समास्या का मौके पर मिला समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

धुलवा में ग्रामीण शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे:समास्या का मौके पर मिला समाधान

धुलवा में ग्रामीण शिविर में लाभार्थियों को मिले पट्टे:समास्या का मौके पर मिला समाधान

बुहाना : झुंझुनूं के बुहाना में शुक्रवार को ग्राम पंचायत धुलवा में ग्रामीण शिविर अभियान के तहत एक विशाल शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना था। शिविर में स्वामित्व योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए गए।

कार्यक्रम में पंचायत प्रधान हरिकृष्ण यादव ने लाभार्थियों को पट्टे सौंपे। विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित उपखंड अधिकारी पूनम मीणा ने भी पट्टे वितरित किए। शिविर में तहसीलदार बजरंग लाल जाखड़, विकास अधिकारी अशोक कुमार, एडीओ प्रदीप कुमार सहित ऊर्जा, पंचायत राज, राजस्व, पशु चिकित्सा, आयुर्वेद और कृषि जैसे विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर में ग्रामीणों की समस्या का मिला समाधान

शिविर में विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया और पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया। इस अवसर पर सरपंच गिरधारी लाल, बिजेंद्र सिंह, ऑपरेटर सुनील कुमार, वरिष्ठ सहायक रमेश कुमार सहित अन्य स्टाफ और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin