[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नयाबास गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट:2 महीने से बकाया था बिल का भुगतान, मुकदमा दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

नयाबास गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट:2 महीने से बकाया था बिल का भुगतान, मुकदमा दर्ज

नयाबास गांव में बिजली विभाग के कर्मचारी से मारपीट:2 महीने से बकाया था बिल का भुगतान, मुकदमा दर्ज

मलसीसर : झुंझुनूं के मलसीसर के धनुरी थाना क्षेत्र के नयाबास गांव में बिजली का बकाया बिल काटने गए विभाग के एक कर्मचारी के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस मामले में कर्मचारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एचएम रूपेंद्र कुमार ने बताया कि डिस्कॉम कर्मचारी मीर सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नयाबास निवासी इंतजार अली का पिछले दो महीने से बिजली का बिल बकाया था। डिस्कॉम के बकाया वसूली अभियान के तहत बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही थी।

मीर सिंह ने बताया कि कनेक्शन काटने के बाद इंतजार अली, उसके बेटों और दो-तीन अन्य लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। इस घटना की सूचना डिस्कॉम अधिकारियों को देने के बाद मीर सिंह ने धनुरी थाने में आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज करवाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin