[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर में ​​​​​​​सांड ने महिला को उठाकर फेंका,3 फीट दूर दीवार से टकराई, सिर फूटा; सड़क पर पड़ी रही बेहोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जोधपुर में ​​​​​​​सांड ने महिला को उठाकर फेंका,3 फीट दूर दीवार से टकराई, सिर फूटा; सड़क पर पड़ी रही बेहोश

जोधपुर में ​​​​​​​सांड ने महिला को उठाकर फेंका,3 फीट दूर दीवार से टकराई, सिर फूटा; सड़क पर पड़ी रही बेहोश

जोधपुर : जोधपुर में सड़क पर जा रही बुजुर्ग महिला को सांड ने उठाकर फेंक दिया। महिला 3 फीट दूर दीवार से टकराकर बेहोश हो गईं। वहां से गुजर रही एक अन्य महिला ने उन्हें दीवार के पास बेहोशी की हालत में देखा। उसने गंभीर रूप से घायल महिला को हॉस्पिटल पहुंचाया।

घटना मंडोर क्षेत्र के चैनपुरा बावड़ी इलाके की बुधवार सुबह की है। गुरुवार को घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया, जिसमें सांड महिला पर हमला करता नजर आ रहा है। दीवार से टकराने पर चैनपुरा बावड़ी निवासी सरोज गहलोत (60) के सिर में गंभीर चोट लगी। उनके 5 टांके आए। महिला को हॉस्पिटल से छुट्‌टी दे दी गई है।

दीवार के पास बेहोश पड़ी थीं, महिला ने हॉस्पिटल पहुंचाया

सरोज गहलोत के पति की मौत हो चुकी है। सरोज प्राइवेट स्कूल में काम करती है। कुछ दिनों से घर पर ही हैं। चैनपुरा बावड़ी में रहने वाले दिनेश कुमार ने बताया- सरोज गहलोत बुधवार सुबह घर से गाय को रोटी देने के लिए निकली थीं। वह सड़क पर पैदल जा रही थीं। गली में बिजली के पोल के पास एक सांड खड़ा था।

सांड ने जैसे ही उन्हें देखा तो उसने उनकी ओर भागना शुरू कर दिया। सरोज ने सांड से बचने की कोशिश की, लेकिन उसने उन्हें उठाकर फेंक दिया। वह एक घर की दीवार से टकराईं, जिससे वह गंभीर घायल हो गईं। काफी देर तक सरोज बेहोशी की हालत में दीवार के पास सड़क पर पड़ी रहीं। उसके बाद वहां से एक दूसरी महिला गुजर रही थी। उसने सरोज को सड़क पर पड़े देखा, तब उसने उन्हें उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

घटना से लोगों में रोष

इलाके में पहले भी जानवरों की वजह से कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों में रोष है। उन्होंने कहा कि पशु सड़कों पर घूमते रहते हैं, लेकिन नगर निगम प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। शिकायत के बाद भी निगम कर्मचारी कोई समाधान नहीं करते।

पहले देखिए, सांड के हमले की 3 PHOTOS…

बुजुर्ग महिला गाय को रोटी देने के लिए सड़क पर पैदल जा रही थीं।
बुजुर्ग महिला गाय को रोटी देने के लिए सड़क पर पैदल जा रही थीं।
बिजली के पोल के पास से सांड भागता हुआ आया और महिला को उठाकर दीवार पर फेंक दिया।
बिजली के पोल के पास से सांड भागता हुआ आया और महिला को उठाकर दीवार पर फेंक दिया।
वहां से गुजर रही अन्य महिला ने उन्हें बेहोश पड़े देखा और उन्हें उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया।
वहां से गुजर रही अन्य महिला ने उन्हें बेहोश पड़े देखा और उन्हें उठाकर हॉस्पिटल पहुंचाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77