[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर:केसीसी अस्पताल में 75 मरीजों की शुगर और बीपी की जांच, मुफ्त दवाएं वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर:केसीसी अस्पताल में 75 मरीजों की शुगर और बीपी की जांच, मुफ्त दवाएं वितरित

खेतड़ी में लगा स्वास्थ्य शिविर:केसीसी अस्पताल में 75 मरीजों की शुगर और बीपी की जांच, मुफ्त दवाएं वितरित

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर में भारतीय खान ब्यूरो, अजमेर क्षेत्र द्वारा स्वच्छोत्सव अभियान के अंतर्गत सोमवार को केसीसी अस्पताल में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मरीजों की बीपी और मधुमेह की जांच की गई। डॉ. दीपिका खुराना ने कैंप की अध्यक्षता की। डॉ. खुराना ने कहा कि स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नियमित योग, संतुलित डाइट और स्वच्छ आदतों से शरीर को फिट रखा जा सकता है। भागदौड़ भरी जिंदगी व काम की व्यस्तता के चलते अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करे।

प्रिया दीक्षित के मुताबिक, शिविर में 75 लोगों की जांच की गई। डॉ. भानु मान, स्नेहलता और राहुल पंवार सहित अन्य स्टाफ ने मरीजों को मुफ्त दवाएं भी वितरित कीं। कार्यक्रम में नागेश राजपुरोहित (सहायक महाप्रबंधक-गवेषणा), नरेन्द्र गोस्वामी (मुख्य प्रबंधक-गवेषणा) और मुन्ना लाल जेदिया (मानव संसाधन विभाग) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin