[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बकरियों के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरा किसान:सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बकरियों के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरा किसान:सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम

बकरियों के लिए चारा काटते समय पेड़ से गिरा किसान:सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटें, इलाज के दौरान तोड़ा दम

चिड़ावा : चिड़ावा के पिचानवा गांव में रविवार शाम को एक किसान की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। धर्मवीर (60) पेड़ पर बकरियों के लिए चारा काट रहे थे। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए। गिरने से धर्मवीर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने धर्मवीर को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चिड़ावा पुलिस थाने से एएसआई ओमप्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। धर्मवीर खेती-बाड़ी और पशुपालन से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। इस घटना के बाद पिचानवा गांव में शोक की स्थिति है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62