[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में अग्रसेन जयंती पर उत्सव:दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, छात्रों को सम्मानित किया जाएगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में अग्रसेन जयंती पर उत्सव:दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

खेतड़ी में अग्रसेन जयंती पर उत्सव:दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ, 22 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा, छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

खेतड़ी : खेतड़ी में अग्रवाल समाज समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन जयंती समारोह का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बच्चों और महिलाओं के लिए अंताक्षरी, मेहंदी, निंबू दौड़, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं और छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार झुंझुनूवाला के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महामंत्री सुधीर गुप्ता ने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए, साथ ही युवाओं को संस्कारवान शिक्षा की ओर प्रेरित करना चाहिए।

छात्रों को सम्मानित किया जाएगा

सोमवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन महाराज अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और महाआरती होगी। समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शाम को अग्रसेन महाराज की झांकी के साथ नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें सभी अग्र बंधु भाग लेंगे।

कार्यक्रम में कैलाश गर्ग, पूर्व अध्यक्ष अनिल गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, सोनू अग्रवाल, राजेश गर्ग, संजय मालपुरिया, विजेश कुमार, पवन माधोपुरिया, अशोक हाकम, अभिषेक गर्ग और संजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62