[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान सेवादल के प्रदेश प्रभारी बने MLA हाकम अली:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास पर दी बधाई, डोटासरा का भी जताया आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान सेवादल के प्रदेश प्रभारी बने MLA हाकम अली:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास पर दी बधाई, डोटासरा का भी जताया आभार

राजस्थान सेवादल के प्रदेश प्रभारी बने MLA हाकम अली:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवास पर दी बधाई, डोटासरा का भी जताया आभार

फतेहपुर : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सीकर के फतेहपुर से विधायक हाकम अली को राजस्थान सेवादल का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को फतेहपुर में विधायक आवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र महिचा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विधायक हाकम अली को गांधी टोपी और माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आकाश झाझरा, एसी मोर्चा शहर अध्यक्ष विनोद पंवार और ब्लॉक अध्यक्ष परसराम गुड़ेसरिया उपस्थित रहे। सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चन्देलिया, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष एवं पार्षद एजाज चेजारा भी मौजूद थे। इसके अलावा पार्षद प्रत्याशी इक़बाल लुहार, पार्षद प्रभुदयाल और पूर्व पार्षद ओमप्रकाश तालनिया भी शामिल हुए। अशोक तालनिया, गोरखाराम महरिया, कांग्रेस नेता इन्द्रलाल बालान, करण चावरिया और प्रवक्ता प्रकोष्ठ के ऋतिक चिरानिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62