[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की

झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार:पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की

झुंझुनूं : झुंझुनूं पुलिस ने जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि यह दो-दिवसीय अभियान (18 व 19 सितंबर) को चलाया गया। अभियान में कुल 267 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस दौरान कुल 384 स्थानों पर दबिश दी गई। पुलिस ने विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों, फरार वारंटियों और संदिग्धों को पकड़ा।

384 ठिकानों पर दबिश

अभियान के दौरान 68 टीमों के 267 पुलिसकर्मियों ने 384 ठिकानों पर दबिश देकर कुल 97 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों को निष्क्रिय करना, गैंगस्टर और गैंगवार को रोकना और फरार अपराधियों को पकड़ना था। उन्होंने बताया कि अभियान का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य जनता के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।

झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार
झुंझुनूं में 2 दिन में 97 बदमाश गिरफ्तार

अवैध शराब की बरामदगी

  • अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत भी कार्रवाई की।
  • जिले में कुल 2 प्रकरण दर्ज किए गए और 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • इस कार्रवाई में अवैध देशी और अंग्रेजी शराब के 234 पव्वे जब्त किए गए।

दो दिन में 97 लोग गिरफ्तार

  • महिला उत्पीड़न के मामलों में वांछित 2 अपराधी
  • जघन्य अपराधों में वांछित 1 अपराधी
  • सामान्य अपराधों में वांछित 10 अपराधी
  • फरार वारंटी और ईनामी अपराधी समेत कुल 9 लोगों को पकड़ा गया
  • अवैध शराब से जुड़े 3 आरोपी और अन्य अधिनियमों के तहत 6 लोग गिरफ्तार किए गए
  • शांति भंग करने के आरोप में 66 लोगों को पकड़ा गया

इसके अलावा, पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 2 मामले दर्ज किए और 234 पव्वे देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की।

पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की
पुलिस की 68 टीमों ने 384 ठिकानों पर दबिश दी, अवैध शराब भी बरामद की

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin