[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्टाम्प ड्यूटी व सरचार्ज की राशि नही चुकाने पर पंजीयन विभाग की कार्यवाही


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

स्टाम्प ड्यूटी व सरचार्ज की राशि नही चुकाने पर पंजीयन विभाग की कार्यवाही

बकाया की वसूली करने को लेकर विभाग द्वारा जारी किए गए 15 कुर्की के नोटिस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर पंजीयन व मुद्रांक विभाग ने स्टांप ड्यूटी व सरचार्ज की राशि नहीं चुकाने पर 15 कुर्की वारंट जारी कर कार्रवाई की। शनिवार को विभागीय टीम ने 15 प्रकरणों में कुल 78.97 लाख रुपये की वसूली के लिए बकायादारों की संपत्तियां कुर्क की गईं। विभाग द्वारा बकाया वसूली को लेकर पहले नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन समय रहते राशि जमा नहीं करवाई गई। इसके चलते बकायादारों की संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। पंजीयन विभाग ने साफ किया कि ऐसे मामलों में किसी को राहत नहीं दी जाएगी, ताकि अन्य लोग भी समय पर राशि जमा करें और नियमों का पालन करें। प्रशासनिक अधिकारी पुष्कर दत्त ने बताया कि कल कुल 15 प्रकरणों में 80 लाख रुपए के कुर्की वारंट प्राप्त हुए हैं, जिसकी पालना में अब तक तीन प्रॉपर्टियों को कुर्क किया जा चुका है, जिसमें एक प्रॉपर्टी है त्रिमूर्ति भवन की, जिसमें साढ़े ₹3 लाख रुपए की रिकवरी है। एक प्रॉपर्टी है जो कि गुरु कृपा हॉस्पिटल के पास है। उस पर रिकवरी हमारी है तीन 28 हजार 953 रुपए की। उसके अलावा राधिका गर्ल्स होस्टल उस पर रिकवरी है ₹3लाख 60 हजार 587 रुपये की। इसके अलावा अभी 15 प्रॉपर्टी और है, जिसमें मेन दो प्रॉपर्टियां हैं जो एक तो कटराथल की है और एक भादवासी की है। भादवासी में हमारे रुपये निकलते हैं गवर्नमेंट के 9 लाख13 हजार 980 रुपये। उसके अलावा कटराथल में 14लाख49 हजार 306 रुपये जिस पर अभी कार्यवाही जारी है। अभी अभी और आगे कार्यवाही चलेगी। टोटल हमारे पास 15 केस हैं जिसमें रिकवरी 80 लाख की है। पूर्व में हमारे द्वारा सवा करोड़ की रिकवरी की जा चुकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62