[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विप्र फाउंडेशन महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विप्र फाउंडेशन महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार

विप्र फाउंडेशन महिला मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन महिला जिला अध्यक्ष ममता शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष सोनाक्षी वशिष्ठ एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी डॉ. आशा शर्मा की अनुशंसा तथा संरक्षक पूनम शर्मा, डॉ. शशि मरोलिया, डॉ. भावना शर्मा और सुनीता रुंथला की सहमति से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर अमीता गौड़, सुमित्रा चौबे और एडवोकेट अंजू शर्मा को समाज सेवा में निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। उन्हें माला, विफा की कैप व दुपट्टा पहनाकर नियुक्ति पत्र सौंपा गया। मुख्य अतिथि विफा जिला संयोजक उमाशंकर महमिया ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को विफा की नीतियों और मर्यादाओं की शपथ दिलाई तथा समाज हित में कार्य करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियों से महिला जागरूकता व समाज सेवा कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62