[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर व नंगली सलेदीसिंह में ग्रामीण सेवा शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर व नंगली सलेदीसिंह में ग्रामीण सेवा शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

जसरापुर व नंगली सलेदीसिंह में ग्रामीण सेवा शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : कुंवर पंकज सिंह

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसरापुर और नंगली सलेदीसिंह में शुक्रवार को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को मौके पर ही सुविधाएं प्रदान की गईं। जसरापुर पंचायत मुख्यालय पर तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी सुनील कुमार मील की देखरेख और सरपंच मंजू देवी की अध्यक्षता में शिविर सम्पन्न हुआ। इस दौरान उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने निरीक्षण कर जनसुनवाई की और कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही करवाया।

शिविर में 16 विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। पंचायत सरपंच ने 33 पट्टे वितरित किए। राजस्व विभाग ने 3 खाता विभाजन, 15 नामांतरण, 210 नाम शुद्धिकरण और 135 गिरदावरी कार्य किए। कृषि विभाग ने 51 मिनी किट आवेदन लिए, 15 मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे और ई-गिरदावरी की जानकारी दी।

ऊर्जा विभाग ने 800 सौर ऊर्जा के आवेदन दर्ज किए। स्वास्थ्य विभाग ने 235 ग्रामीणों की बीपी व शुगर जांच, 35 गर्भवती महिलाओं की जांच, 335 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की तथा 6 बच्चों का टीकाकरण और 5 रोगियों को टीबी किट दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने चार महिलाओं का गोदभराई संस्कार करवाया जबकि अन्नप्राशन विभाग ने दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया। पीएमएमवाई के अंतर्गत पांच कार्ड बनाए गए। पशुपालन विभाग ने 78 पशुओं को दवा, 60 पशुओं को गलघोटू रोग का टीका और 430 पशुओं को किड़ा मारने की दवा पिलाई। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के तहत पांच पॉलिसियां जारी की गईं।

इस अवसर पर अतिरिक्त विकास अधिकारी मुकेश तुन्दवाल, समाजसेवी झंडूराम गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी विकास गुर्जर, कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार, डॉ. अनिता बुरी, जेईएन अशोक गुर्जर सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

नंगली सलेदीसिंह में शिविर: ग्राम पंचायत भवन नंगली सलेदीसिंह में सरपंच संदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता व शिविर प्रभारी एडीओ मुकेश सिंह कुमावत के नेतृत्व में सेवा शिविर आयोजित हुआ। यहां पंचायती राज विभाग ने पांच पट्टे जारी किए, 12 बीपीएल परिवारों का सर्वे किया, दो विवाह प्रमाणपत्र व दो जन्म प्रमाणपत्र प्रदान किए। साथ ही 15 पेंशनधारकों का सत्यापन और 10 मजदूरों के खाते अपडेट किए गए।

कृषि विभाग ने पाइपलाइन, फार्म पॉन्ड, तारबंदी और फव्वारे जैसी योजनाओं की जानकारी दी। राजस्व विभाग ने एक खाता विभाजन, चार नाम शुद्धिकरण और 12 नामांतरण किए। शिविर में सहायक विकास अधिकारी बाबूलाल जोरासिया, ग्राम विकास अधिकारी रामजीलाल महला, सुभाष केजरीवाल, अकबर अली, गिरवर सिंह, गोविंद सिंह व त्रिपुरारी जांगिड़ समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62