[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं से बोले-बूथ स्तर तक जाकर वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं से बोले-बूथ स्तर तक जाकर वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब फतेहपुर पहुंचे:कार्यकर्ताओं से बोले-बूथ स्तर तक जाकर वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए

फतेहपुर : फतेहपुर में गुरुवार रात 10 बजे भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब का स्वागत किया गया। विधायक हाकम अली के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान दौरे के तहत ‘वोट चोर गद्दी’ कार्यक्रम को लेकर पहुंचे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यशवीर शूरा और राजस्थान प्रभारी विकास चिकारा भी मौजूद रहे।

उदय भानु चिब ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी ने देश के सामने ‘वोट चोरी’ का मामला उठाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि युवा कांग्रेस को बूथ स्तर तक जाकर वोटर लिस्ट की जांच करनी चाहिए और इस दिशा में सक्रिय रहना चाहिए।

स्वागत समारोह में फतेहपुर के सभापति मुस्ताक नजमी, उपसभापति प्रतिनिधि अजय रिणवा, पूर्व नपा अध्यक्ष गफूर खां, रामगढ़ नपा अध्यक्ष मुजम्मिल भाटी, फतेहपुर शहर अध्यक्ष छोटेलाल महिचा, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव आकाश झाझरा, एसी मोर्चा शहर अध्यक्ष विनोद पंवार, कांग्रेस नेता गुलाम रब्बानी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चन्देलिया और कई पार्षद व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत भव्य तरीके से किया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin