[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ अभियान:मुख्य चिकित्सा ने कहा, मोबाइल स्क्रीन से बढ़ रहीं मानसिक व शारीरिक समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में ‘स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ अभियान:मुख्य चिकित्सा ने कहा, मोबाइल स्क्रीन से बढ़ रहीं मानसिक व शारीरिक समस्याएं

फतेहपुर में 'स्वस्थ नारी सशक्त भारत' अभियान:मुख्य चिकित्सा ने कहा, मोबाइल स्क्रीन से बढ़ रहीं मानसिक व शारीरिक समस्याएं

फतेहपुर : राजकीय होम्योपैथिक औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर बागड़ोदा एवं श्रीमती बनारसी देवी बागड़ोदिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त देखरेख में ‘स्वस्थ नारी सशक्त भारत’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में कक्षा 9 से 12वीं तक की 52 छात्राओं ने भाग लिया।

इस मौके पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर बागड़ोदा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम और पोषाहार कार्यक्रम जैसे अभियानों की जानकारी दी, जो छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है।

डॉ. कुमार ने कहा कि किशोरावस्था में व्यक्तिगत, सामुदायिक और मानसिक स्वच्छता जरूरी है।

उन्होंने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की आदत, अपराध प्रवृत्ति, गैर-संक्रामक और मानसिक रोगों के पीछे मोबाइल स्क्रीन पर ज्यादा रहना बड़ा कारण है। डॉ. कुमार ने छात्राओं को इनसे बचने के लिए योग, व्यायाम और संतुलित डाइट पर ध्यान देने के लिए कहा।

कार्यक्रम का समापन स्वास्थ्य प्रश्नोत्तरी के साथ हुआ। इस दौरान राम सिंह शेखावत ने सभी उपस्थित ग्रामिणों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles