[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर का पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण:उद्योग विभाग व एससी वित्त कॉरपोरेशन के काउंटर खोलने के लिए कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

शहरी सेवा शिविर का पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण:उद्योग विभाग व एससी वित्त कॉरपोरेशन के काउंटर खोलने के लिए कहा

शहरी सेवा शिविर का पूर्व मंत्री ने किया निरीक्षण:उद्योग विभाग व एससी वित्त कॉरपोरेशन के काउंटर खोलने के लिए कहा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की नगरपरिषद के वीसी रूम में चल रहे शहरी सेवा शिविर के दूसरे दिन पूर्व मंत्री खेमाराम निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिविर प्रभारी उदयसिंह से किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और काउंटरों पर जाकर लोगों से बातचीत की। इस दौरान मेघवाल ने शिविर में उद्योग विभाग और एससी वित्त कॉरपोरेशन के अधिकारी नहीं होने पर जिला कलेक्टर और आयुक्त से बात की। सभापति नीलोफर गौरी ने भी मेघवाल को शिविर के संबंध में जानकारी दी।

शिविर के प्रभारी एटीपी उदयसिंह ने बताया कि दूसरे दिन वार्ड नं. 13 व 14 के 100 से ज्यादा लोगों ने आकर शिविर का फायदा उठाया। इस दौरान 2 लोगों को निर्माण स्वीकृति, 3 लोगों को पट्टे भी जारी किए गए। प्रभारी ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में साफ सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, यूडी टैक्स, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना, नालियों व सीवरेज की मरम्मत, लम्बित प्रकरणों का निस्तारण सहित मेडिकल जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

कैंप का शेड्यूल

17 से 20 सितम्बर तक चलने वाले अभियान में 19 व 20 सितम्बर को नगर परिषद में वार्ड नं.18, 19, 20 और 30, 23 व 24 सितम्बर तक जाट समाज भवन में वार्ड नं. 1 से 6, 25 से 26 सितम्बर तक माली समाज भवन में वार्ड नं. 7,8,9,10 व 15, 27 व 29 सितम्बर को जेसीके गार्डन में वार्ड नं. 48, 53, 54, 55, 56, 57, 58, 59 व 60, 1, 3 व 4 अक्टूबर को अग्रसेन भवन में वार्ड नं. 44, 45, 49, 50, 51, 52, 27, 36, 37 व 38, 6 से 9 अक्टूबर तक फतेहपुरिया भवन में वार्ड नं. 31, 33, 39, 32, 34, 35 व 43, 10 व 11 अक्टूबर को अम्बेडकर भवन होली धोरा में वार्ड नं. 40, 41, 42, 46 व 47, 13 व 14 अक्टूबर को नया बास क्लब में वार्ड नं. 23, 24, 25, 28 व 29, 15 अक्टूबर को भारत चौक भवन में वार्ड नं. 16, 17, 21, 22 व 26 और 16, 17 अक्टूबर को नगर परिषद के वीसी रूम में सभी वार्डों के लिए कैंप लगाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin