[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस का बूथ स्तर तक हस्ताक्षर अभियान पहुंचाने का आह्वान:’वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम आयोजित, संविधान की हत्या का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस का बूथ स्तर तक हस्ताक्षर अभियान पहुंचाने का आह्वान:’वोट चोर गद्दी छोड़’ कार्यक्रम आयोजित, संविधान की हत्या का आरोप

कांग्रेस का बूथ स्तर तक हस्ताक्षर अभियान पहुंचाने का आह्वान:'वोट चोर गद्दी छोड़' कार्यक्रम आयोजित, संविधान की हत्या का आरोप

चूरू : चूरू शहर की दादाबाड़ी में कांग्रेस का तीन दिवसीय ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान गुरुवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीसीसी उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में बड़े पैमाने पर वोटों का घोटाला कर पिछले 11 साल से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री संविधान की हत्या कर रहे हैं। मंडेलिया ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को ब्लॉक और बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व विधायक हाजी मकबूल मंडेलिया ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता में चुनाव आयोग के प्रति विश्वास घट रहा है, क्योंकि कई मतदाताओं को लगता है कि आयोग भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्होंने इस अभियान को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एक निर्णायक संघर्ष बताया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्रराज खीचड़ ने कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी से प्रेरणा लेकर बूथ स्तर तक जन-जन को हस्ताक्षर अभियान से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इस अभियान को गंभीरता से लेकर जनता तक पहुंचने की बात कही। प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के विधानसभा प्रभारी भीमराज जाखड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अग्रिम संगठन प्रभारी जमील चौहान ने किया।

इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर दांदू, धर्मेंद्र बुडानिया, मो. हुसैन निर्बाण, आशाराम सैनी, रामेश्वर प्रजापति, नारायण बालाण, शिवकुमार शर्मा, लालचंद सैनी, अबरार खान, रमजान खान, कमला पूनियां, हेमंत सिहाग, एनके झारिया, अली मो भाटी, असलम खां मोयल, संजय भाटी और सद्दाम हुसैन सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles