[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजगढ़ के यूसीईईओ नोडल स्कूल में कार्यशाला आयोजित:हिंदी और पर्यावरण विषयों की नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

राजगढ़ के यूसीईईओ नोडल स्कूल में कार्यशाला आयोजित:हिंदी और पर्यावरण विषयों की नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की दी जानकारी

राजगढ़ के यूसीईईओ नोडल स्कूल में कार्यशाला आयोजित:हिंदी और पर्यावरण विषयों की नई शिक्षा नीति पर हुई चर्चा, मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की दी जानकारी

सादुलपुर : राजगढ़ स्थित यूसीईईओ नोडल स्कूल में हिंदी और पर्यावरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुरुआत प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह पूनिया और एसडीएमसी सदस्य गिरिराज वर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक राजेश कुमार और राजकुमार प्रजापत ने प्रतिभागियों को हिंदी एवं पर्यावरण अध्ययन विषय का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान नई शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए बच्चों को नवाचार के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समय की आवश्यकता को देखते हुए बच्चों से भावनात्मक संबंध स्थापित कर उन्हें रुचिकर तरीके से सिखाया जा सकता है।

प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह पूनिया ने स्कूलों में दस्तावेजों के संधारण पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बेसलाइन असेसमेंट, पोर्टफोलियो फाइल, चेकलिस्ट, विद्यार्थियों के सीखने के स्तर निर्धारण, पीयर समूह निर्धारण और राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना ‘मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान’ पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बच्चों को शैक्षिक के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और सीखने के स्तर से अभिभावकों को निरंतर अवगत कराने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि विद्यार्थी नई शिक्षा नीति 2020 के निर्धारित अधिगम लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें।

कार्यशाला में स्कूल के बीरबल सिंह कसवां, सरला पूनिया, संदीप जड़िया, राजेश कुमार सैन सहित शहर के कई राजकीय विद्यालयों से ओमप्रकाश प्रजापत, प्रदीप अमीरसिंह, सन्तोष सहारण, पूनम, कविता, तैयब हुसैन, जसवंत सिंह, संगीता आदि टीचर्स प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin