[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ठाठवाडी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ठाठवाडी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

ठाठवाडी में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम ठाठवाडी के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ उपखंड अधिकारी खेतड़ी मुकेश चौधरी ने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की जन कल्याणकारी एवं दूरगामी सोच को साकार करने के लिए 18सितम्बर से गांवों में सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों से आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा वहीं विभिन्न समस्याओं तथा लम्बित कार्यों का निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जावेगा कि वो अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर जनप्रतिनिधियों और आम जनता से जानकारी लेकर आवश्यक कार्य जैसे कहीं सफाई की व्यवस्था उपलब्ध नहीं है, कई सड़क टूटी हुई है, कही पर रोशनी की व्यवस्था नहीं हैं, नालियां टूटी हुई है उन सभी को सूचीबद्ध कर इस अभियान के दौरान उनका समाधान करने का प्रयास करें, उप खण्ड अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण सेवा अभियान जनसेवा की भावना से जुड़ा हुआ एक समर्पित प्रयास है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को उसके अधिकार और योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिले। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ अंतिम छोर तक पहुँचे और कोई भी पात्र व्यक्ति इससे वंचित न रहे। सेवा शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन जनता तक सीधी पहुँच बनाकर पारदर्शी प्रशासन बनाएं।

इस अवसर पर उप खण्ड अधिकारी खेतड़ी मुकेश चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की जनभावना के अनुरूप, यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से कम आय वर्ग एवं मध्यम वर्ग के नागरिकों को अधिकतम सरकारी सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ सुलभ कराया जाए।

उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश है कि कोई भी पात्र नागरिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। अभियान का उद्देश्य केवल लाभ बांटना नहीं, बल्कि जन-जन तक पहुंचकर सुनवाई कर सरकार की संवेदनशीलता को जमीन पर उतारना है। शिविर में तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों का अन्नप्राशन करवाया फार्मर रजिस्ट्री खाद्य सुरक्षा आधार सेटिंग गिरदावरी एप की जानकारी मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र बनाए गए तथा प्रधानमंत्री योजना के तहत 256 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया गया।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी डॉ ताराचंद शर्मा समाज कल्याण अधिकारी दिलदार सिंह अतिरिक्त विकास अधिकारी महेंद्र सिंह कुमावत ठाठ वाड़ी सरपंच डॉ किशोरी लाल यादव कनिष्ठ अभियंता विद्युत ग्राम विकास अधिकारी राकेश यादव प्रवीन यादव सहित अनेक
कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin